सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर रही है । इसी कड़ी में सोलन में भी भाजपा के नए जिला व मंडल मंडल अध्यक्ष के बाद भाजयुमो के जिला अध्यक्ष को चुना गया है । जिसमें भूपेंद्र ठाकुर उर्फ सनी को भाजयुमो सोलन का नया अध्यक्ष बनाया गया है ।वहीं पूर्व में भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष रहे नरेंद्र ठाकुर को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है।
बुधवार को सोलन में दोनों ही नेताओं का भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में स्वागत किया गया और नारेबाजी की गई । इस दौरान प्रदेश सचिव नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व में जिला अध्यक्ष का दायित्व संभालते हुए उन्होंने युवाओं को जोड़ने और भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य किया था । वही जिम्मेदारी अब हुए प्रदेश सचिव के रूप में निभाने वाले हैं । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वह एक बेहतर टीम युवाओं की खड़ी करेंगे ताकि जो गारंटीया कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के हर वर्ग को दी थी उसके खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके,इसी कड़ी में 25 सितंबर को विधानसभा घेराव भी भाजपा करने जा रही है जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा भाग लेंगे।
वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोलन भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि वह एबीवीपी से लगातार 2006 से जुड़े हुए हैं और आज शीर्ष नेताओं ने उन्हें भाजयुमो जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है । उन्होंने कहा कि उनका सबसे पहला काम युवाओं को युवा मोर्चा में जोड़ना और भाजपा को मजबूत करना है, जिसके लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मजबूती के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करेगी और युवा मोर्चा इसमें अहम रोल अदा करेगा।
