बिलासपुर: सुभाष ठाकुर- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नैना देवी के तत्वधान में नम्होल में एक रोष रैली निकाली गई। ये रैली प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ विधायक विक्रम सिंह ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ निकाली गई।
भारतीय जनता पार्टी को चेताया गया कि अगर विधायक विक्रम ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी से माफी नहीं मांगी गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम ठाकुर का पुतला भी जलाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल गंगड़ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्यामलाल चौधरी युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर भढोल कांग्रेस अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष भूप सिंह ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष मस्तराम ठाकुर व विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
