सोलन/योगेश शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा सोलन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाने वाली है।

इसमें पौधारोपण कार्यक्रम,रक्तदान शिविर और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। ऐसे में हर बार हिमाचल प्रदेश की विभिन्न मांगों को वे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चाहे बल्क ड्रग पार्क हो चाहे हाटी समुदाय या फिर अटल टनल की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी को पूरा किया है।
