By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महरूम दिलदार अली शाह की याद में चंबा के चौगान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महरूम दिलदार अली शाह की याद में चंबा के चौगान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
himachalNews

महरूम दिलदार अली शाह की याद में चंबा के चौगान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/09/07 at 11:32 PM
Share
मंजूर पठान,चंबा(TSN): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंबा के चौगान नंबर  पांच में गुरुवार दोपहर बाद अंजुमन इस्लामिया की ओर रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले भर से सैकड़ो लोगों ने इस पावन अवसर खुद अपनी स्वेच्छा से रक्त दान कर खुद को धन्य किया। मुख्य अतिथि के तौर पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने शिरकत की।
बता दे कि पिछले चार वर्षों से अंजुमन इस्लामिया संस्था को सिरे से खड़े करने वाले महरूम दिलदार अली शाह जोकि हमेशा से सभी धर्म के लोगों  को सम्मान नजर से देखा करते थे और आज भी उनकी इस याद को क्या हिंदू क्या मुस्लिम व अन्य समुदाय के लोग जिंदा रखे हुए हैं।
इस मौके पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने वहां पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिलदार अली शाह की पुण्य तिथि है और उनकी याद को संजोए रखते हुए इस रक्तदान शिवर का आयोजन हो रहा हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले में आयोजित हो रहा इस तरह का यह सबसे बड़ा ब्लड कैंप है और समाज सेवी दिलदार अली शाह जोकि इस संस्था के फाउंडर थे आज वह जहां कहीं भी होंगे उनकी आत्मा यह सब देखकर बेहद प्रसन्न होगी।
उन्होंने इस संस्था से जुड़े हुए सभी लोगों को दिल से धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि आज सभी के सहयोग से ही इतने बड़े ब्लड कैंप का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ इसलिए आप लोग सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर ने  अपनी और से इस संस्था को 21, हज़ार रुपयों की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की और इच्छा व्यक्त की कि इस तरह के कैंप का आयोजन होता रहे ताकि दूर दराज से आने वाले गरीब लोगों को खासकर ब्लड को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।
TAGGED: blood donation, camp, Chamba, Chauhan, Dildar Ali Shah, memory
admin September 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IGMC प्रशासन पर फिर उठे सवाल, आउटसोर्स कर्मचारीयों ने अधिकारी पर कंपनी से सांठ-गांठ का लगाया आरोप
Next Article मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रवाद के भाव को मजबूत करने का अभियान: नरेंद्र अत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?