अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): भारत में राष्ट्रीयता के भाव को मजबूत करने, प्रत्येक भारतीय में एकजुटता का भाव सृजित करने की जो कल्पना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है , इसी कल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेरी माटी मेरा देश, वीरों का वंदन शहीदों को नमन अभियान शुरू किया हैं। यह बात प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर मंडल में बूथ नंबर -19 अभियान में भाग लेते हुए मुख्य तौर पर कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा की प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर यह अभियान देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में 1 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र देश के कोने-कोने में इस अभियान को चलाया जा रहा हैं। हर बूथ पर हर घर से एक चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रहित की जा रही है, संबंधित बूथ पर वीरों को वंदन शहीदों को नमन कर याद किया जा रहा हैं। पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहित मिट्टी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में पहुंचाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों के सम्मान में अमृत वन की कल्पना की है, वहां औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।
पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि माना है, और यह अभियान मेरी माटी मेरा देश भी इसी कड़ी में एक और प्रयास हैं। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विजय कुमार, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष मुनीष पुरी, मंडल प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बनयाल व अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
