विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में 24 सितंबर को रक्तदान शिविर कैंप का आयोजन होगा। यह रक्तदान शिविर मंदिर न्यास की बाबा श्री माई दास सदन में आयोजित होगा।इस ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान जिलाधीश ऊना राघव शर्मा, एसडीएम अंब डॉक्टर मदन कुमार, बीएमओ अंबआदि उपस्थित रहेंगे।
ब्लड डोनेशन कैंप में जो भी इच्छुक व्यक्ति अपना खून दान देना चाहता है। वह सुबह 10:00 बजे शनिवार को बाबा श्री माई दास सदन चिंतपूर्णी में पहुंच सकता है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को हर तरह की सुविधा मंदिर न्यास की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
