कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – बीते दिनों लग घाटी के खडिंगचा में पेड़ गिरने से घायल बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन किया । 55 वर्षीय विरेंद्र शर्मा को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया । जिसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल के चिकत्सको ने देखा की रोगी की बायीं बांह की दोनों हड्डियों के टूटने और बायीं कलाई की हड्डी टूट गयी है ।जिसके बाद उन्हें बिना समय गवाए सर्जरी के लिए तैनात किया गया ।
5 घंटे की मेहनत के बाद किया सफल ऑपरेशन
एनेस्थीसिया और आर्थोपेडिक्स दोनों दृष्टिकोण से एक उच्च जोखिम वाली सर्जरी थी ।ऑपरेटिंग टीम में डॉ अभिषेक बधन (ऑर्थोपेडिक्स सर्जन), डॉ निशिता (एनेस्थेटिस्ट), ओटीए – निर्मला और प्रकाश, स्टाफ नर्स – उषा और नीलम शामिल थे पांच घंटो तक चली इस सर्जरी के बाद अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और चिकत्सको की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पंवार ने बताया कि अक्सर कई फ्रैक्चर वाली ऐसी लंबी सर्जरी है जो आमतौर पर मेडिकल कॉलेजों में की जाती हैं और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से आरएच कुल्लू में नियमित रूप से ऐसे जटिल मरीज़ों का जिला कुल्लू के सरकारी अस्पताल में की जा रही हैं ।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रिय अस्पताल कुल्लू के लिए जो निःशुल्क दवाओं की दुकानों को अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित किया गया और अब मरीज़ों को अनेकों सुविधा उपलब्ध हैं ।इसके अलावा अब हॉस्पिटल में अनेकों मरीज़ों के जोखिम वाले सर्जरी सुविधा भी उपलब्ध है । जिससे ज़िला कुल्लू , लाहुल स्पिति व पांगी के मरीज़ों को अब शिमला व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ रहा है ।
