अरविंदर सिंह,हमीरपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर ड्रग फ्री हिमाचल थीम पर स्कूली छात्रों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रैली में हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने ड्रग फ्री हिमाचल पर विभिन्न प्रकार के बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया। जागरुकता रैली गांधी चौक, मुख्य बाजार और टाउन हॉल से वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई ।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इस बार जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने इस दिवस को ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ थीम पर मनाने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थी नशे जैसी बहुत ही गंभीर समस्या के प्रति जागरुक हों ओर इसके उन्मूलन में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने बताया कि नशे की गंभीर समस्या को देखते हुए इस बार सोसाइटी ने विश्व रेडक्रॉस दिवस को ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ थीम के साथ मनाने का निर्णय लेकर एक और सराहनीय पहल की है।
