शिमला: कमल भारद्वाज- बुशैहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 23 से 26 फ़रवरी तक रामपुर में एक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को समर्पित टूर्नामेंट का नाम वीरभद्र सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट रखा गया है। टूर्नामेंट में देशभर की 10 टॉप रैंकिंग टीमें और खिलाड़ी भाग लेंगे ।
प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन और बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि इस बॉक्सिंग क्लब और प्रदेश में बॉक्सिंग क्वेश्चन करने में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बहुत योगदान रहा है, इसलिए उनकी याद में यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रेल्वे, आर्मी सर्विसेज, पंजाब ,हरियाणा , चंडीगढ़ राजस्थान, मध्यप्रदेश और हिमाचल की टीमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को प्रथम विजेता को 51 , द्वितीय को 31 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त 2 विजेताओं को 21 हजार की प्राइज मनी भी रखी गयीं है ।
