Bilaspur, Subhash-बिलासपुर जिले में फोरलेन पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर अब लगाम कसी जाएगी। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए फोरलेन पर करीब 40 जगहों पर बैरिकेट्स लगाए हैं। यह प्रबंध यातायात नियमों की सख्ती से पालना और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किए गए हैं।
डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि हिमाचल की सीमा पर स्थित कैंचीमोड़ और बलोह बैरियर के पास फोरलेन के दोनों ओर कुल 32 बैरिकेट्स लगाए गए हैं। इसके अलावा मंडी भराड़ी फोरलेन पर 8 अतिरिक्त बैरिकेट्स भी स्थापित किए गए हैं।इन बैरिकेट्स का मुख्य उद्देश्य वाहनों की गति को नियंत्रित करना और किसी आपराधिक घटना के बाद भाग रहे व्यक्तियों को पकड़ना है। साथ ही, जल्द ही दो प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे पुलिस जवानों की तैनाती भी की जाएगी।
डीएसपी धीमान ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं, ताकि सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बनी रहें।
