बिलासपुर/ सुभाष ठाकुर- प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने महज 10 दिनों के भीतर विभिन्न संस्थानों को डिनोटिफाई करने का निर्णय लिया है। वह दुभाग्र्यपूर्ण है, सदर क्षेत्र में हरलोग उप तहसील, बरमाणा पीएससी को डिनोटिफाई किया गया है। जोकि आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है।
गुरूवार को बिलासपुर के रौड़ा सैक्टर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक जंबाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का ये निर्णय दुभार्गयपूर्ण है। प्रदेश के विकास में संस्थानों की अहम भूमिका है। जब किसी सरकार को मैनेडेट मिलता है तो पांच वर्ष के लिए मिलता है। सरकार पांच वर्ष के कार्यकाल में जनता के हित में जो कर सकती है, वह करती है। जो जनता को लाभ देना चाहती है, वह दे सकती है।
बदले की भावना से कांग्रेस कर रही कार्य
भाजपा सरका ने भी विकास को प्राथमिकता दी। वहीं, कांग्रेस सरकार ने इन विकास कार्यों को लेकर बदले की भावना से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरलोग की उपतहसील को भी डिनोटिफाई किया गया है। यह लोगों की चार दशकों की मांग थी जोकि पूर्व भाजपा सरकार ने पूरी की थी। लेकिन वर्तमान सरकार ने हरलोग तहसील के अलावा बरमाणा पीएससी को भी डिनोटिफाई कर दिया जोकि सरकार का गलत निर्णय हैं।
