नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी में बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । यह बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में की गई ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी विस्तार से बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस व भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बार-बार प्रदेश को लूटा है और प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है। आगामी लोकसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की चारों सीटों पर बसपा द्वारा भी अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे । दोनों ही पार्टियों को पीछे छोड़कर बसपा हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करने के बाद केंद्र में बसपा सुपरिमों मायावती को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
