मंडी/परी शर्मा: बहुजन समाज पार्टी जिला मण्डी प्रभारी जिला प्रजापति हरी चंद गोयल ने बताया कि नारायण सिंह को तुरंत प्रभाव से प्रभारी बहुजन समाज पार्टी, सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रजापति ने कहा कि मायावती के दिशा निर्देशों पर पचास प्रतिशत पदों पर युवाओं और महिलाओं को जिम्मेवारी सौपने के अभियान के तहत युवा नेता नारायण सिंह को जिम्मेवारी मिली है।
उन्होंने कहा की युवाओं और महिलाओं के पार्टी में आगे बढ़ने से पार्टी मूवमेंट को हिमाचल प्रदेश में तेज गति मिली है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बसपा बड़ा उल्टफेर करेगी और हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार बनाएगी। नारायण सिंह ने नई जिम्मेवारी मिलने पर कहा की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा का विधायक जिताने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सुन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में दिन रात एक करके कार्य करेगे।
