बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर दौरे पर रहे। नयना देवी विस क्षेत्र का दौरा करने के बाद अनुराग सिंह ठाकुर शाम के समय बिलासपुर नगर के लुहणू खेल परिसर में पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में 9 करोड़ 5 लाख की लागत से बने सेंथेटिक ट्रेक का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। लंबे समय से तैयार हुआ यह सेंथेटिक ट्रेक शुभारंभ की राह ताक रहा था। ऐसे में शनिवार को इसका शुभारंभ हो गया और इसको जनता को समर्पित कर दिया गया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने खेल परिसर का भी निरीक्षण किया। वही, खेल परिसर को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से भी फीडबैक ली।
बिलासपुर में खेल गतिविधियों को लेकर ये की घोषणा
अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर खेल परिसर को अटल बिहारी बाजपेयी खेल परिसर का नाम देना की भी बात कही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संदर्भ में भारत को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बिलासपुर के लुहणू मैदान में हॉकी का एस्टोर्फ देने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि हॉकी मैदान को बेहतर बनाने के लिए कई अन्य प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एस्टोर्फ को लेकर यहां बेहतर किया जाएगा। वही, उन्होंने यहां पर जिम्नास्टिक बनाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि यहां पर हॉकी की एस्टोर्फ व जिम्नास्टिक बनाया जाएगा, इसकी उन्होंने घोषणा की है। अपने संबोधन में अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां पर इस ट्रेक की मेंटिनेंस को लेकर भी स्थानीय लोगो को समलीत करने की बात कही है। इस मौके पर यहां पर चेंजिंग रूम को बेहतर और बढ़िया बनाने की भी बात कही।
