संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा की पंचायत पटटा जाटिया के वार्ड नं 5 के किसान यहां आस-पास गुर्जरों की ओर से बताए गए डेरो की वजह से परेशान हो गए हैं। परेशानी के पीछे की वजह यह है कि इन गुर्जरों की भैंसों ने किसानों की लगभग 10 कनाल भूमि पर लगी हुई फसल पर पानी फेर दिया हैं। किसानों की मेहनत उनकी आंखों के सामने पूरी तरह से उजड़ गई हैं। गुर्जरों की भैंसों ने किसानों की मक्की की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया हैं।
यह गुज्जर पंजाब के बताए जा रहे हैं। जो बरसात के सीजन में अपने मवेशियों को झील के किनारे ले आते हैं, हालांकि वन्यजीव विभाग समय रहते सचेत करते रहते हैं कि कोई भी बाहरी लोग अपने मवेशियों को सेंचुरी एरिया मे न लेकर जाए। बावजूद इसके भी कुछ बाहरी लोग चोरी छिपे अपने मवेशियों को सेंचुरी एरिया में लाते हैं और किसानों की फसल को तबाह कर रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है की हमारी तो रातों की नींद इन आवारा पशुओं ने उड़ा दी हैं। रात तकरीबन दस बजे मुझे फोन करके इन्होंने बताया कि हमारे खेतों में गुज्जर समुदाय की भैंसें घुस कर हमारी फसल को बर्बाद कर रही और हमने इन्हें खेत में रोककर रखा हैं। फिर हमने गुज्जर समुदाय को बुलाया और उनसे बात करके उन्हें नुकसान भरने के लिए कहा पर वह बहसवाजी करने लगे ओर नुकसान भरने से मना करके भैंसें छोड़कर चले गए। लोगों ने भैंसों को खेतों में रोका हुआ और उनका कहना है कि कल को अगर इनकी भैंसों को कुछ हो जाता है तो यही जि़म्मेवार होंगे। लोगों ने इस बारे में पंचायत प्रधान को भी अवगत करवा दिया हैं।
पंचायत प्रधान रेखा देवी ने बताया की कुछ समय पहले भी इन आवारा पशुओं ने फसल बर्बाद की थी तो इन गुज्जरों को समझा कर अपने मवेशियों के साथ अपने इलाके में जाने के लिए बोल दिया था पर अब तो हद हो गई हैं। आए दिन फसल बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग को मौके पर बुलाया गया है ताकि इन गुज्जरों पर कार्रवाई की जा सके और किसानों की फसलों को तबाह होने से बचाया जा सके। वही वन्य प्राणी विभाग के रेंज अधिकारी ने बताया कि वह शिकायत पर मौके पर जा रहे हैं और जिन गुज्जरों की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है उनके चालान काटे जाएंगे।
