अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा पर केंद्र की ओर से राहत ना मिलने की बात कांग्रेस की ओर से की जा रही हैं। आपदा से हुए नुकसान से उभरने के लिए लिए कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रही हैं। यह कहा जा रहा है कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए अलग से कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की गई हैं। वहीं विपक्ष लगातार इस बात को लेकर कांग्रेस पर हम+लावर नजर आ रहा है और कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आपदा से उबरने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं।
वहीं इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल की ओर से कांग्रेस को उतावला ना होने की सलाह दी हैं। प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस को उतावला होने की जरूरत नहीं हैं। राष्ट्रीय आपदा के तहत जो नियम तय किए गए हैं उसके मुताबिक हिमाचल को दो एडवांस किस्त मिल गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग ना तो नियमों को पढ़ते हैं और ना ही उन्हें नियमों की सही जानकारी हैं, सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए बयान दे देते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में हुई भारी तबाही को लेकर दो एडवांस किस्त जारी कर दी है और भी अगर नियमों के मुताबिक पैसा बनता होगा तो वह भी प्रदेश को मिल जाएगा। इसमें उतावलापन दिखाने की जरूरत नहीं हैं। कांग्रेस के लोगों को उनकी सरकार के समय वर्ष 2008 में राष्ट्रीय आपदा को लेकर जो नियम बने थे उन्हें एक बार पढ़ लेना चाहिए और फिर बात करनी चाहिए ।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तंज कसते हुए कहा कि यही कारण है कि ना तो वह लोग कुछ सीखते हैं और ना ही पढ़ते हैं। राष्ट्रीय आपदा कैसे घोषित करनी है इसके नियम भी कांग्रेस सरकार के समय में ही बने थे। अब बेवजह का शोर-शराबा किया जा रहा हैं। फिर भी उन्हें कहीं कोई कमी नजर आ रही है तो वह इसके लिए प्रयास करते रहे और केंद्र से जो भी चाहिए उसके लिए मांग करते रहे।
बता दें कि कांग्रेसी नेताओं की ओर से भाजपा पर आए दिन हिमाचल में भारी बरसात के चलते हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के मुद्दे पर खेला जा रहा है इसी मुद्दे पर अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पलटवार किया हैं।
