बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्रि मेला देखने पहुंच रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस खाई की ओर नहीं पलटी जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
बता दें कि कोहनी मोड़ पर चालक ने बस के ऊपर से नियंतण खो दिया जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। हालांकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। 2 से 3 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। हादसे के समय उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से माता के दर्शनों के लिए नयना देवी श्रद्धालु जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है।
