मंजूर पठान, चंबा: जिला चंबा के पर्यटन स्थल डलहौजी में होने वाली भारी बर्फबारी को देखते हुए इस सीजन प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट चुका हैं। बर्फ़बारी के दौरान दिक्कतें पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ना उठानी पड़े इसके लिए प्रशासन सड़क, बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रशासन पहले ही तैयारियां इन समस्याओं से निपटने को लेकर तैयारियां कर रहा है।
प्रशासन ने डलहौजी में बर्फबारी के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग को पहले से ही अपनी बिजली की लाइने ठीक करवाने और बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की लूपिंग करने को कहा हैं। इसको लेकर डलहौजी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए है। हर सीजन देखा जाता है कि डलहौजी में जब कई फीट तक बर्फबारी होती हैं तो यहां पेड़ों के टूटने से बिजली की तारें भी टूट जाती हैं। बिजली की तारें टूटने से स्थानीय लोगों के साथ ही कारोबारियों और होटल व्यवसायियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कई दिनों तक भी लाइट दुरुस्त नहीं हो पाती है और सर्दी में भी पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को बिना लाइट के ही रहना पड़ता हैं। इस परेशानी से निजात दिलवाने के लिए डलहौजी प्रशासन एसडीएम जगन ठाकुर ने बिजली विभाग को अपनी तैयारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हैं कि बर्फबारी से किसी तरह कि कोई परेशानी ना हो उसका विशेष ध्यान रखा जाएगा हालांकि हर साल कई फीट बर्फ यहां पड़ती है और उससे पेड़ टूटने से बिजली विभाग को नुकसान होता है। इस बार इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बता दें की पर्यटन नगरी डलहौजी अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है ऐसे में यहां हार साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए आते है , और जब बर्फबरी होती है तो कई बार पेड़ो के गिरने से बिजली ठप हो जाती है ऐसे में स्थानीय लोगों सहित होटल कारोबारियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने कहा की बर्फबारी को देखते हुए बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली विभाग अपनी बिजली की लाइनों को ठीक रखें और जहां-जहां पेड़ बीच में आते हो उनकी लूपिंग करें ताकि पर्यटकों सहित आम जनता को परेशानी ना हो।
