नाहन/देवेन्द्र कुमार: हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सिरमौर जिला मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान के खिलाफ नारेबाजी की। सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि करीब 97% हिंदुत्व वाले हिमाचल प्रदेश में हिंदुत्व की विचारधारा वाली बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, इसका विरोध किया गया।

राजधानी शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बयान दिया था जो हिंदू संगठनों को रास होता नजर नहीं आ रहा है।
नाहन में हिंदू जागरण मंच के करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस बयान का विरोध जताया और मांग की कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सार्वजनिक तौर पर अपने बयान के लिए माफी मांगे।
