By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना को टिकट देकर BJP ने कारगिल हीरो को राजनीति में किया शहीद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना को टिकट देकर BJP ने कारगिल हीरो को राजनीति में किया शहीद
himachalpolitical

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना को टिकट देकर BJP ने कारगिल हीरो को राजनीति में किया शहीद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/24 at 6:28 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए मोदी और भाजपा संगठन पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि मंडी सीट पर मुकाबला नहीं है और पूरी तरह से चुनावी हवा कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य की तरफ ही है। उन्होंने कहा कि कंगना एक अभिनेत्री हैं और उनका राजनीति में स्वागत है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के सामने वह टिक नहीं पाएंगी।

विक्रमादित्य के सामने टिक नहीं पाएंगी कंगना रनौत

कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी दो बार के विधायक हैं और उन्होंने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह से राजनीति की शिक्षा ली है जबकि इसके विपरीत भाजपा ने सीट बचाने के लिए एक अभिनेत्री को मंडी से प्रत्याशी बनाया है जो पहले भी लोगों के बीच नहीं रहीं और आने वाले समय में भी वह जनता के बीच नहीं दिखाई देंगीं। प्रेम ने कहा कि भाजपा ने मंडी की सीट बचाने के लिए कंगना को टिकट दिया लेकिन अपने पूर्व प्रत्याशी व कारगिल हीरो खुशाल ठाकुर को राजनीतिक तौर पर शहीद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज केवल भाजपा कुर्सी की ही राजनीति तक सीमित रह चुकी है।

पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर भी जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भाजपा की तो कोई विचारधारा ही नहीं बची है।इसमें जो शामिल होना चाहता है हो जाता है। जिसके कारण आज भाजपा प्रदेश ही नहीं देशभर में भ्रष्टाचारियों की तीर्थस्थली बनती जा रही है। जिसमें कई प्रकार की एजेंसियों का डर दिखा कर दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। या जो नहीं डरते उन्हें जेल में डाला जा रहा है जो कि भारत देश के लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के मूल कार्यकर्ता अपने लिए संगठन और सरकार में आरक्षण की मांग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सांप्रदायिक भाषण की भी घोर निंदा की। पत्रकार वार्ता में उनके साथ पार्षद अलकनंदा हांडा, राजेंद्र मोहन व चंपा ठाकुर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi congress spokesperson
Chandrika April 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में अबतक 450 पहुंचा डायरिया का आंकड़ा.. रोजाना सामने आ रहे 20-25 मामले
Next Article तीन दिन पहले इंस्पेक्शन के दौरान लगी थी चोट… बैसाखियों के सहारे फिर दफ्तर पहुंचे मेयर सुरेंद्र चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?