शिमला:संजु चौधरी(TSN)-तीन दिन पहले काम के इंस्पेक्शन के दौरान नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के पैर में चोट लग गई थी.चोट गंभीर होने के चलते है मेयर के पैर का फ्रैक्चर हुआ और उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई,लेकिन तीन दिन बाद ही मेयर सुरेंद्र चौहान दफ्तर पहुंच गए हैं.वह बैसाखियों के सहारे दफ्तर आ रहे हैं और अपना सारा काम निपटा रहे हैं.
बुधवार को दफ्तर पहुंचे मेयर सुरेंद्र चौहान पहले की तरह ही एक्शन मोड में नजर आए.यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुलझाई और अधिकारियों को फोन में जरूरी दिशा निर्देश दिए.इससे पहले मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भी मेयर सुरेंद्र चौहान व्हील चेयर लेकर भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए जाखू मंदिर पहुंचे थे.
