By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जल्द ही कीमोथेरेपी की जगह रेडियोथेरेपी से होगा कैंसर का ईलाज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जल्द ही कीमोथेरेपी की जगह रेडियोथेरेपी से होगा कैंसर का ईलाज
healthhimachal

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जल्द ही कीमोथेरेपी की जगह रेडियोथेरेपी से होगा कैंसर का ईलाज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/12 at 3:32 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TNS)- मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में कैंसर के मरीजों का ईलाज कीमोथेरेपी की जगह बेहतर तकनीक रेडिओथेरेपी के माध्यम से किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज नेरचौक प्रबंधन द्वारा इसके लिए 19 करोड़ की लीनियर एक्सल्रेटर मशीन को खरीदा जा रहा है। यह मशीन नीदरलैंड से आएगी और मेडिकल कॉलेज नेरचौक ने इसका ऑर्डर दे दिया है। मशीन दिसंबर 2023 तक यहां पहुंच जाएगी और उसके बाद इसे इंस्टॉल करके अगले वर्ष मार्च 2024 से पहले कैंसर अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्रधानाचार्य डा. डी.के. वर्मा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में 40 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कैंसर अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। लोगों को बेहतरीन उपचार के लिए 19 करोड़ की लागत से लीनियर एक्सल्रेटर मशीन खरीदी जा रही है। इस मशीन से रेडियोथेरेपी के माध्यम से कैंसर का उपचार किया जाता है। यह कीमोथेरेपी के मुकाबले कहीं बेहतर होता है। अभी तक इस तरह की सिर्फ दो मशीनें प्रदेश में आ रही हैं जिसमें एक शिमला में स्थापित होगी और दूसरी नेरचौक में। मार्च 2024 से पहले कैंसर अस्पताल को पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा।

रेडियोथेरेपी इसलिए है बेहतरः

कीमोथेरेपी में कैंसर के उपचार के लिए रसायनों का उपयोग किया जाता है और रेडियोथेरेपी में विकिरणों का उपयोग किया जाता है। कीमोथेरेपी के माध्यम से शरीर की सामान्य कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है जबकि रेडियोथेरेपी में ऐसा नहीं होता। रेडियोथेरेपी से कैंसर वाले भाग पर ही विकिरणों के माध्यम से उपचार किया जाता है और इसे बाहरी रूप से भी लागू किया जा सकता है। ऐसा भी माना गया है कि रेडियोथेरेपी अन्य की तुलना में कम दर्दनाक है।

TAGGED: Mandi medical college nerchawk
Chandrika October 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विश्व हिंदू परिषद की दिन दिवसीय बजरंग दल शौर्य रथ यात्रा का इंदौरा काठगढ़ मंदिर में हुआ समापन
Next Article कौन बनेगा नगर निगम मंडी का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ..बीजेपी के पास बहुमत, लेकिन कांग्रेस भी जोड़-तोड़ के जुगाड़ में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?