By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद
himachalNews

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/19 at 6:36 PM
Share
हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में निकाय चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने दावा किया है कि नगर पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल की है और अब दोनों निकायों में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि चुने जाएंगे।
मीडिया से बातचीत करते हुए सुमन भारती ने कहा कि हमीरपुर जिला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने भाजपा को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उनके अनुसार लोगों ने कांग्रेस की जनहित योजनाओं और विकासात्मक सोच को समर्थन दिया है, जिसका असर निकाय चुनावों के परिणामों में साफ दिखाई दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान सुमन भारती ने भाजपा और विधायक आशीष शर्मा के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “सच्चा कार्यकर्ता कभी बिकता नहीं है। जो लोग विचारधारा छोड़कर जाने वाले थे, वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़े जाते, इसलिए कांग्रेस ने किसी को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। हालांकि, चुनाव मैदान में उतरे कई उम्मीदवार कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए थे।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर हुए थे, जहां कांग्रेस ने आधिकारिक उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए सुमन भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है।
TAGGED: Hamirpur District congress president
Chandrika May 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती
Next Article नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरे अनिल कुमार, युवाओं और महिलाओं के हितों पर दिया जोर

Ago

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?