By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया
himachalNews

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/19 at 6:44 PM
Share
शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में घोषित नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने चुनाव नतीजों को कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही सरकार पर विश्वास जताया है।
पठानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि कांगड़ा जिले की छह नगर निकायों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। वहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने 29 नगर निकायों में सफलता प्राप्त की, जबकि भाजपा 16 निकायों तक ही सीमित रही। उन्होंने इसे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और पारदर्शी शासन का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और आम जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं।यही कारण है कि लोगों का विश्वास कांग्रेस के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति करती आई है और चुनावों से कभी पीछे नहीं हटती।केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि प्रदेश की जनता विकास और जनकल्याण की राजनीति का समर्थन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटेगी।
TAGGED: Shimla Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania
Chandrika May 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद
Next Article भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?