संजु चौधरी, शिमला: हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के निलंबन के बाद अभी तक पेंडिंग भर्तियों के रिजल्ट घोषित न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। पोस्ट कोड 962 के अभ्यर्थियों ने सरकार को पंद्रह दिन के अंदर पेंडिंग रिजल्ट घोषित करने की चेतावनी दी हैं।
पोस्टकोड 962 के अभ्यर्थियों का कहना है कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के सात महीने के बाद भी पेंडिंग रिजल्ट घोषित नहीं किए गए हैं। इस पोस्ट कोड में धांधली होने के शक के आधार पर एक ढाबे मालिक पर एफआईआर की गई हैं । इसके बाद यह जांच कहां पहुंची है इसका कोई पता नहीं लग पाया हैं। सरकार जानबूझ कर मुकदमेबाजी में फंसा रही हैं, ताकि ज्यादा लोगों को भर्ती न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस धरने में अन्य सात पोस्ट कोड के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे रिजल्ट न आने से जिनका भविष्य अधर में लटक गया हैं।
