बीबीएन : जगत सिंह -नालागढ़ में कई पुलों के टूट जाने के बाद ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई है । बीती रात नालागढ़ – रोपड़ मार्ग पर जाम में सैकड़ों गाड़ियां फस गई। कनाहन नदी के पास वन वे ट्रैफिक किया गया है लेकिन वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी रात के समय में तैनात नहीं था जिसके कारण लोग खुद ही जाम खुलवाते नजर आए ।
देखते ही देखते सड़क के दोनों और सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गई, जिसमें सबसे ज्यादा वाहन बड़े ट्रक थे ।जिसके चलते कनाहन नदी पर वन वे ट्रैफिक होने के चलते और पुलिस की व्यवस्था ठीक ना होने के चलते लोग कनाहन नदी पर वन वे ट्रैफिक के कारण खुद ही जाम को खुलवाने की कोशिश करते रहे ।वहां पर मौजूद ट्रक चालकों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि वह पिछले पांच 5 घंटे से इस जाम में फंसे हुए हैं । मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है और चालक खुद ही नीचे उतरकर एक-एक गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहें है। इस जाम के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोगों का कहना है कि दभोटा नदी पर पुल के धसने के कारण यह सारी ट्रैफिक रोपड मार्ग पर की गई है, जिसके चलते यह जाम लग रहा है । उन्होंने जल्द दभोटा पुल को ठीक करवाने की जहां मांग उठाई है, वही कनाहन नदी पर भी एक बड़ा पुल लगवाने की मांग की गई है ताकि यहां से भी दोनों तरफ की ट्रैफिक सही ढंग से चलती रहे।
