संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में रंगो का पर्व होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। होली मनाने के लिए बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंचे। लोगों का कहना है कि शिमला की खूबसूरती के बीच रंगो की होली का अपना ही आनंद हैं। वह हमेशा पिछले कई सालों से होली मनाने शिमला पहुंचते हैं। यहां का वातावरण काफी सही है लोग भी काफी शांतिप्रिय हैं, जिनके साथ त्यौहार मनाने का अपना ही आनंद रहता हैं।
होली पर शिमला के गंज में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से होली मनाई गई। गंज बाजार में राधा कृष्ण मंदिर में होली पर विशेष कार्य्रकम का आयोजन किया गया। जहां राधा कृष्ण नृत्य के साथ होली गीत गाए गए। कार्यकम को देखने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। लोगों में एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।
यहां पर राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे नर्तकों ने होली के जशन में खूब धूम मचाई। लोगों ने भी जमकर यहां गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली के इस पर्व को और खास बनाया।
इस दौरान गाने की धुनों पर भी जमकर यहां लोग नाचे।
