नाहन: देवेन्द्र कुमार- रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरट के समीप पंचायत समिति की कार गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में अरट गांव के रहने वाले बीडीसी अध्यक्ष के भतीजे 23 वर्षीय कृष्ण शर्मा व 22 वर्षीय पंकज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। हादसे में घायल हुए संगड़ाह के 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।
डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। गौर हो कि गत 7 जनवरी को संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर खेगुआ गांव के समीप हुए वाहन हादसे में जहां 3 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गत 3 माह में टिकरी व सैंजघाट गांव के पास हुए सड़क हादसों मे 4 लोग जान गंवा चुके हैं।
