नाहन: देवेन्द्र कुमार- जिला में प्लास्टिक बैग और 80gsm से कम नॉन वोवन बैग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। गाइलाइन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आज बैठक संपन्न हुई जिसमें बैग निर्माता व्यापार मंडल और रिटेलर मौजूद रहे।
जानकारी देते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि आज प्लास्टिक बैग और नॉन वोवन बैग के इस्तेमाल को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें नॉन वोवन बैग निर्माता व्यापार मंडल के प्रधान उप प्रधान तथा रिटेलर भी बुलाए गए थे। मैंने बताया बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए गए जिसमें प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा तथा नॉन वोवन बैग भी 80gsm से कम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा । इसके साथ साथ कंपोस्टेबल बैग की गुणवत्ता की चेकिंग कैसे की जाए इस बारे में भी जानकारी दी गई ताकि कंपोस्टेबल बैग की आड़ में प्लास्टिक का इस्तेमाल न हो।
रामकुमार गौतम ने बताया कि उपमंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई है जो 2 दिनों के बाद चेकिंग करेंगी और उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस दिया जाएगा उसके बाद चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों के पास प्लास्टिक बैग या 80gsm से कम नॉन वोवन बैग अभी भी मौजूद हैं वह उन्हें उसी विक्रेता को लौटा दे जिससे उन्होंने खरीदे थे। या फिर प्रदूषण विभाग को सौंप दें ताकि उनका सही तरीके से निष्पादन किया जा सके।
