By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हीलिंग नाले के पास कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > हीलिंग नाले के पास कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Accidenthimachal

हीलिंग नाले के पास कार खाई में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/06 at 3:32 PM
Share

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के भरमौर उपमंडल की तहसील होली के लामू–हीलिंग मार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा हीलिंग नाले के समीप उस समय हुआ, जब दोनों युवक ऑल्टो कार में सवार होकर हीलिंग से अपने घर लामू की ओर लौट रहे थे। अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान 48 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र रंगीला राम और 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र शर्मा सरवन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार रात लगभग 11 बजे के बाद हुई। दोनों युवक किसी निजी कार्य से हीलिंग गए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।दोनों मृतक विवाहित थे। सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, जबकि संजय कुमार के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

TAGGED: Chamba Car plunges into gorge near Healing Nallah
Chandrika August 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्तनपान करवाने से महिलाओं में कम हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर के पनपने का खतरा
Next Article मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘ग्रीन शिमला, अवर शिमला’ पौधरोपण सप्ताह का किया शुभारंभ

Ago

स्तनपान करवाने से महिलाओं में कम हो जाता है ब्रेस्ट कैंसर के पनपने का खतरा

Ago

बिलासपुर को मिलीं 15 नई इलेक्ट्रिक बसें, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिखाई हरी झंडी

Ago

राजकुमार ने पॉलीवुड में बनाई अलग पहचान, दमदार विलेन बन जीत रहे दर्शकों का दिल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?