सोलन -:कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडोग बाईपास के पास कुम्हारहट्टी क्षेत्र में एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन चंडीगढ़ से सोलन की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल कराया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर रास्ता साफ किया गया।प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Chandrika
