नाहन : देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला में श्री रेणुका जी के समीप सोमवार को क्षतिग्रस्त हुआ दनोई बैली ब्रिज 3 हफ्ते में दोबारा बनकर तैयार हो जाएगा । वहीं शुक्रवार शाम तक वैकल्पिक मार्ग भी बनकर तैयार हो जाएगा।
शुक्रवार तक तैयार होंगा वैकल्पिक मार्ग
रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दनोई पुल का निरीक्षण किया, इस दौरान PWD की मैकेनिकल विंग टीम भी मौजूद रही। मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर वह गंभीर है और खुद इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और जल्द समाधान का आश्वासन सीएम की तरफ से मिला है। विनय कुमार ने कहा कि शुक्रवार देर शाम तक वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा ।साथ ही 3 सप्ताह के भीतर बेली ब्रिज तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। विनय कुमार ने यह भी कहा कि पुल टूटने से यहां रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की 48 पंचायतें प्रभावित हो रही है । ऐसे में लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन गंभीर है।
