संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। प्रत्याशी लोगों के घर द्वार पहुंच कर वोट ओर सपोर्ट की अपील करने के साथ ही लोगों की समस्याओं से सुलझने का वादा कर रहे हैं। वहीं शिमला के संजौली वार्ड से चुनाव लड़ रही पूर्व महापौर सत्या कौंडल ने कहा की वार्ड के लोग उनके काम से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा की हम जहां भी प्रचार करने जा रहे हैं लोग भाजपा के कार्य से संतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो वह बजुर्गों के लिए क्लब बनाएंगे ताकि बजुर्ग वहां बैठ सके। दूसरे संजौली के युवा नशे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद संजौली से नशे का खात्मा करना हैं ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। बता दें सत्या कौंडल संजौली पार्षद और महापौर भी रह चुकी हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में काफी विकास हुआ हैं। पानी और बिजली की सप्लाई अच्छी रही हैं। साथ ही कोरोना काल में पार्षद की ओर से लोगों का काफी सहयोग किया गया हैं।
वहीं वार्ड के लोगों ने कहा कि संजौली व इंजन घर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक आए दिन देखने को मिलता हैं। वार्ड में हर रोज आवारा कुत्ते किसी न किसी का शिकार करते हैं। आवारा कुत्ते झुंड बनाकर सीढियों में सोए रहते हैं, जैसे ही लोग इन रास्तों से गुजरते है कुत्तों का झुंड इन पर झपट पड़ता हैं। लोगों ने इन कुत्तों को पकडऩे की मांग की हैं
