संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनाव प्रचार प्रसार इन दिनों जोरों शोरों पर चल रहा हैं। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ ही दोनों राजनीतिक दलों के बड़े नेता भी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं गुरुवार को स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी खुद चुनावी मैदान में उतर कर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार की कमान संभाली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के दस वार्डों में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं और कांग्रेस सरकार ही शिमला के विकास को आगे बढ़ाएगी। शिमला के लोगों को साफ पानी मिलेगा, सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, बिजली की लटकी तारों को सुव्यवस्थित करने के साथ शिमला के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
आयोग के जरिए दिया जाएगा रोजगार
शिक्षकों की परिश्रमिक भर्तियों को लेकर छपी खबरों का मुख्यमंत्री ने खंडन किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया हैं। सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति चिंतित है और जो भी रोजगार देगी, वह आयोग जरिए ही दिया जाएगा। उन्होंने बताया की आज सरकार ने कर्मचारियों के लिए डीए की तीन फ़ीसदी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए अधिसूचना जारी कर दी हैं।
