By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला के बाद मंडी में भी अवैध मस्जिद, गिराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला के बाद मंडी में भी अवैध मस्जिद, गिराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
himachalNews

शिमला के बाद मंडी में भी अवैध मस्जिद, गिराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/10 at 7:55 PM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी शहर के जेल रोड़ स्थित मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों के लोग मुखर हो गए हैं।आज विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मंडी शहर में एक रोष रैली निकाली और नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने भजन गाकर अपना विरोध जताया और जेल रोड़ पर बनी मस्जिद को तुरंत प्रभाव से गिराने की मांग उठाई।

हिंदू संगठनों के लोगों का कहना है कि जेल रोड़ में जो मस्जिद बनी है वो अवैध निर्माण है और इसे लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बनाया गया है। इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से गिराया जाना चाहिए। हिंदू जागरण मंच जिला मंडी के संयोजक गुलशन ने कहा कि निगम के पास इस बात की पूरी जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जोकि चिंता का विषय है और इसी बात से खफा हिंदू संगठनों के लोग आज सड़कों पर उतरे हैं। स्थानीय निवासी गोपाल कपूर ने स्पष्ट किया कि यह हिंदू-मुस्लमान की लड़ाई नहीं है। वक्फ बोर्ड बहुत सी संपतियों को हड़पने का काम कर रहा है जोकि गलत है।मंडी शहर की भी बहुत सी सरकारी संपतियों पर आज वक्फ बोर्ड का कब्जा हो गया है। इन्होंने निगम प्रबंधन को दो दिनों का समय दिया है। यदि दो दिनों में अवैध निर्माण को नहीं गिराया गया तो फिर लोग फिर से सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई

वहीं,जब इस बारे में नगर निगम मंडी के कमिश्नर एच.एस. राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मस्जिद को लोक निर्माण विभाग की एनओसी नहीं मिल पाई है क्योंकि मस्जिद का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बना हुआ है।इसी कारण नगर निगम ने इसका नक्षा पास नहीं किया है। निगम की तरफ से मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था कि वहां कोई कार्य न किया जाए,बावजूद इसके वहां निर्माण किया गया है।अब इस पूरे मामले के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो दो दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: Mandi people demanding demolition of illegal mosque
Chandrika September 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन की निजी यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों पर रेगिंग व मारपीट का मामला दर्ज…दो छात्र फरार
Next Article चुराह उपमंडल में अपात्र बीपीएल परिवारों को सूची से बाहर करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?