सोलन,भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-सोलन जिला के बाहरा विश्वविद्यालय के तीन छात्रों पर पुलिस ने रैगिंग व मारपीट का मामला दर्ज किया है.पुलिस द्वारा तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जबकि इस मामले में अभी दो छात्रों की तलाश जारी है।सभी छात्र बहारा विश्वविद्यालय में बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहे है।वहीं आरोपी छात्रों पर बाहरा विश्वविद्यालय ने सख्त कार्यवाई करते हुए इन्हे विश्वविद्यालय और हास्टल से निकाल दिया है ।
तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही
बता दें कि रेगिंग व मारपीट मामले में पुलिस द्वारा पीड़ीत छात्र का मेडिकल करवाया गया है.पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने 19 वर्षीय करण डोगरा निवासी रामनगर उधमपुर जम्मू कश्मीर,19 वर्षीय चिराग राणा निवासी गांव कोट,बल्ह मंडी,दिव्यांश गांव भोटा,बड़सर हमीरपुर मामला दर्ज किया है। जबकि इसके अलावा उद्योग के रहने वाले सक्षम वह कार्तिक की तलाश अभी जारी है.पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र है और आसपास के क्षेत्र में कहीं कमरा लेकर रह रहा था।यह दोनों छात्र अभी फरार हैं।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है
बाहरा विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दोषी छात्रों को निकाला
इस मामले को लेकर बाहरा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग की गई.जिसमें निर्णय लिया गया कि जो भी छात्र दोषी पाए गए हैं उनको विश्वविद्यालय और हास्टल से निकाल दिया गया है।बाहरा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला हमारे ध्यान में आया है और इन छात्रों पर तुरंत कार्रवाई की गई है.इन छात्रों को विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया है और पुलिस को भी मामला सौंप दिया गया है. पुलिस भी अपने तरीके से कार्रवाई कर रही है। यह मामला छात्रों की आपसी खूंदक की वजह से हुआ है.यह दोनों छात्र अपने स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। उन्होंने सभी छात्रों से अपील की है कि इस प्रकार की कोई भी घटना भविष्य में ना हो।
