By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज
himachalNews

करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/14 at 4:50 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-स्टेट विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नोर्थ रेंज धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा के देहरा स्टोर से करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज किया है।विजीलैंस जांच में सिविल सप्लाई के स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार का बड़ा गड़बड़झाला पाया गया है। जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं 409, 420, 465, 468, 471 और सैक्शन 3 व 7 के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है।इसके चलते अब हर पहलू की कड़ी छानबीन होगी।

बता दें कि सिविल सप्लाई के इंचार्ज ने डिपुओं के माध्यम से देहरा के विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाने वाली सस्ते सबसिडी मूल्य वाले राशन की सप्लाई को गायब करने के कारनामे को अंजाम दिया था।इस संबंध में विजीलैंस थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं,जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अब जांच तेज कर दी गई है।

डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला आया था सामने

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के आसपास है,को गायब कर दिया था। इसमें डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी,पर्चियां काटी गई थीं।जबकि इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी।सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला सामने आया था। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी थी, जिसमें आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर संस्पैंड भी कर दिया गया था। गायब किए गए राशन में प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाली दालें,आटा,गंदम,चावल व चीनी सहित अन्य राशन उपलब्ध करवाया जाता है। उक्त राशन को ही स्टोर इंचार्ज ने गायब कर दिया था।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के आसपास है,को गायब कर दिया था। इसमें डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी,पर्चियां काटी गई थीं। जबकि इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी।

एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह का कहना ये

एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने कहा कि एक अन्य मामले में राज्य सतर्कता एवं अपराध निरोधक ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की टीम ने लाखों रुपए की सबसिडी हड़पने के आरोप में इंदौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसके दो बेटों पर मामला दर्ज किया है।मामले का संबंध मत्स्य पालन विभाग से है।एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि उपमंडल इंदौरा के बलीर गांव के प्रवीन सिंह नामक व्यक्ति ने एक शिकायत की थी कि उसी के गांव के नारायण सिंह व उसके दो बेटों राकेश सिंह व अशोक कुमार ने मत्स्य पालन विभाग से लाखों रुपए की सबसिडी डकार ली है जिस पर विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई।

एसपी ने बताया कि उपरोक्त जांच में पाया गया कि उक्त आरोपियों ने मत्स्य पालन विभाग से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मत्स्य पालन टैंक व नवीकरण कार्य के लिए 2 लाख 81 हजार 750 रुपए की अनुदान राशि प्राप्त की, लेकिन प्रस्तावित योजना के अनुरूप कोई भी कार्य धरातल पर नहीं किया।

TAGGED: Dharamshala dehra Case registered against store incharge
Chandrika November 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हाइकोर्ट के आदेशों पर बोले विधायक मोहनलाल ब्राक्टा..अन्य इंतजाम होते ही जल्द खाली करेंगे सरकारी रिहायश
Next Article 800 मेगावाट पार्वती परियोजना-2 की सुरंग बनी विश्व की सबसे लंबी सुरंग…जल्द पूरा होगा कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?