By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पशु चिकित्सालय नालागढ़ में पशुपालकों को नहीं मिल रही सुविधा… बाहरी राज्यों का करना पड़ रहा रुख
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > पशु चिकित्सालय नालागढ़ में पशुपालकों को नहीं मिल रही सुविधा… बाहरी राज्यों का करना पड़ रहा रुख
healthhimachal

पशु चिकित्सालय नालागढ़ में पशुपालकों को नहीं मिल रही सुविधा… बाहरी राज्यों का करना पड़ रहा रुख

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/25 at 3:34 PM
Share

नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- पशु चिकित्सालय नालागढ़ में 14 लाख की लागत से बनी ऑपरेशन थिएटर की बिल्डिंग सफेद हाथी बनकर रह गई है । एक वर्ष से ज्यादा इस बिल्डिंग के निर्माण को हो चुका है, लेकिन अब तक ऑपरेशन थिएटर में ना तो स्टॉफ की तैनाती की गई है और ना ही सर्जन और ना ही संबंधित मशीनरी की व्यवस्था यहां पर की गई है । जिसके चलते बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ रामशहर पंजेरा दभोटा के पशुपालकों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है ।

पशुपालकों ने सरकार व पशुपालन मंत्री से लगाई गुहार

पशुपालकों ने सरकार और संबंधित विभाग पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं कि यहां पर बड़े ऑपरेशन पशुओं के नहीं होते हैं, जिसके चलते पशुओं के इलाज के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पशुपालकों ने सरकार और पशुपालन मंत्री से गुहार लगाई है कि नालागढ़ के पशु चिकित्सालय में बनाई गई ऑपरेशन थिएटर की बिल्डिंग में जल्द डॉक्टर एवं स्टाफ और मशीनरी की व्यवस्था करवाई जाए ताकि किसानों को पशुओं के इलाज के लिए कहीं बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़े और उनके पशुओं का इलाज नालागढ़ में ही हो सके। पशुपालकों का कहना है कि पशु बीमार हो जाते हैं तो उनका इलाज उन्हें बाहरी राज्यों में जाकर महंगे दामों पर करवाना पड़ता है । पशुपालकों ने जल्द सरकार से पशु चिकित्सालय नालागढ़ में फैली अवस्थाओं को पूरा करने की मांग उठाई है ।

वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी का ये कहना

इस बारे में पशु चिकित्सालय नालागढ़ के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी बी.बी करकरा ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर की बिल्डिंग का निर्माण तो सरकार द्वारा करवा दिया गया है लेकिन ऑपरेशन थिएटर में जिस प्रकार से सर्जन डॉक्टर एवं स्टाफ और मशीनरी की जरूरत है वह अभी तक तैनात नहीं हो पाई है । उन्होंने इस बारे में सरकार एवं संबंधित विभाग को लिखा है और जब विभाग की और से यह सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी तो पशुओं के बड़े ऑपरेशन भी नालागढ़ में होने शुरू हो जाएंगे ।उन्होंने कहा कि छोटे ऑपरेशन तो यहां पर हो रहे हैं लेकिन जिन पशुओं को ज्यादा दिक्कत होती है उन पशुओं का यहां पर ऑपरेशन नहीं हो पाता है जिसका कारण यहां पर स्टाफ और अन्य मशीनरी की कमी है। उन्होंने सरकार से जल्द नालागढ़ पशु चिकित्सालय में सर्जन की तैनाती की भी मांग उठाई है।

TAGGED: Nalagarh veterinary hospital
Chandrika September 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उपलब्धि: बाइक चो+र गिरोह के दो सदस्यों को ऊना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बुलेट भी किया रिकवर
Next Article आश्रय शर्मा बोले…मैं निर्दलीय के नाते जनता और सरकार के बीच कर रहा हूं कड़ी का काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?