संजु चौधरी,शिमला: शिमला जीपीओ दफ्तर में सीबीआई ने दबिश दी हैं। यहां सीबीआई की टीम भर्तियों में धांधली की शिकायत पर पूछताछ के लिए पहुंची हैं।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम यहां जीपीओ में पहुंचकर भर्तियों से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। बता दें कि बीपी ओपन जीपीओ प्रवर अधीक्षक पर अपने रिश्तेदारों को नियमों के विपरीत भर्ती और पोस्टिंग देने के आरोप बताए गए हैं जिस पर यह जांच सीबीआई की ओर से की जा रही हैं।
