By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में केक काटकर ओर चौड़ा मैदान स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में केक काटकर ओर चौड़ा मैदान स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
himachalNews

शिमला में केक काटकर ओर चौड़ा मैदान स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/14 at 2:39 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश भर में उन्हें  याद किया जा रहा हैं। हिमाचल में भी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके योगदान को याद किया जा रहा हैं  राजधानी  शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर भी संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,  लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनकी प्रतिमा पर  फूल-माला अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पूर्व महापौर सोहन लाल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किए। इस दौरान केक काटकर भी उनकी जयंती को मनाया गया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान की संरचना करने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर  सभी प्रदेशवासियों को  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  जब देश आजाद हुआ तो संविधान सभा बनाई गई और बाबा भीमराव अंबेडकर को उसका अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने अपने अनुभवों को महसूस करते हुए पाया कि समाज को एक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए ओर उन्होंने संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि  एक समय ऐसा था जब बाबा भीमराव अंबेडकर मुंबई के कॉलेज में दाखिला लेने गए थे तो उन्हें मना कर दिया गया और उन्होंने अपने अनुभवों और एक समान की नीति को देखते हुए देश का संविधान बनाया और आज लगता है कि उनकी एक समान की जो नीति थी वह कारगार सिद्ध हुई हैं। वहीं उन्होंने बैसाखी पर्व पर भी हिमाचल के लोगों को बधाई दी।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज भीमराव अंबेडकर की जयंती हैं यह सब के लिए गर्व का पल हैं। संविधान को बनाने में भीमराव अंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उसके मूल्य पर आज मजबूती के साथ देश आगे बढ़ रहा हैं। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना यह सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। आज इस तरह से लोकतंत्र पर प्रहार किया जा रहा है ऐसे में मजबूती के साथ उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता हैं। आज का जो दलित समाज है उसकी आवाज को उठाना और उसके उत्थान के लिए कार्य करना भी सरकार की जिम्मेवारी हैं।उन्होंने कहा कि वह हमेशा इस समाज की आवाज को प्रमुखता और मजबूती से उठाते रहेंगे।
TAGGED: anniversary, Bhimrao Ambedkar, cake., flowers, Shimla, Statue
admin April 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीजेपी विधायक विनोद कुमार ने लगाया आरोप.. कांग्रेस के नेता अधिकारियों व कर्मचारियों को कर रहे प्रताड़ित
Next Article एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई 11 नई वॉल्वो बसें, उपमुख्यमंत्री ने कैथलीघाट से हरी झंडी दिखा किया रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?