By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल,हिमाचल के पर्यटन, कृषि व अन्य क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल,हिमाचल के पर्यटन, कृषि व अन्य क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
himachalpolitical

केंद्र ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल,हिमाचल के पर्यटन, कृषि व अन्य क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/02 at 3:20 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को अपना आम बजट पेश किया गया हैं। एक और कांग्रेस जहां इस बजट को निराशापूर्ण बजट बता रही हैं और मात्र इसे आंकड़ों का मायाजाल कहा जा रहा हैं, तो वहीं भाजपा की ओर से जमकर सराहना इस बजट की की जा रही हैं। भाजपा केंद्र सरकार के इस बजट को सभी वर्गों के हित का बजट बता रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी केंद्रीय बजट की जमकर सराहना की हैं। उन्होंने इस बजट को सभी वर्गों के हित का बजट करार दिया हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा की भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं। हर वर्ग के लिए इस बजट में कुछ न कुछ दिया गया हैं। अमृत काल का यह पहला बजट हैं, जिसमें गांव, गरीब, दलित, शोषित, मध्यम वर्ग व जरूरतमंद के हितों का विशेष ध्यान में रखा गया हैं। उन्होंने बजट को देश के नागरिकों को बड़े अवसर उपलब्ध करवाने के साथ विकास व रोज़गार सृजन वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में किए परिवर्तन से देश की जनता को लाभ मिलेगा।
जय राम ठाकुर ने बताया कि वह नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए किए जाने के निर्णय का हृदय से स्वागत करते हैं। अगले 3 साल तक 1 करोड़ किसानों को नेचुरल फॉर्मिंग में मदद की जाएगी। इसके लिए 10 हजार बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर्स बनाए जाएंगे जो कि एक स्वागत योग्य कदम हैं।
वर्ष 2023-24 का आम बजट ‘Green Growth’ के लक्ष्य का आधार हैं। रेलवे के लिए 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया हैं जो कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय के 2013-14 के बजट से 9 गुना अधिक है। जय राम ठाकुर ने बताया कि इस बजट में पीएम आवास योजना का बजट बढ़ कर 69 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया हैं।
कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उपजे वैश्विक संकट के बावजूद देश के बजट का आकार बढ़ाकर 45 लाख करोड़ रुपए करना भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता हैं। MSME को 9 हजार करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। देश में 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट हैं। इस बजट में किसान, मध्य वर्ग, महिला से लेकर समाज के सभी वर्ग के विकास की रूपरेखा हैं।
TAGGED: budget, Center, every class, Shimla, took care
admin February 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 88 प्रजातियों के कुल 117022 परिंदे पहुंचे पौंग झील, गणना में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी शामिल
Next Article डलहौजी के एक होटल में मृत पाया गया युवा पर्यटक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से हुई मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?