सोलन : योगेश शर्मा – भारी बारिश से हुई त्रासदी को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है उसको लेकर राहत राशि भी जारी की गई है। शनिवार को सोलन पहुंचे शिमला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा से जो त्रासदी आई है, उसको लेकर केंद्र सरकार हिमाचल सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
सांसद ने कहा कि भारी बारिश से जो त्रासदी हिमाचल में आई है वह भयानक है और इससे कई परिवार बेघर हुए हैं,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी इसको लेकर प्रदेश सरकार की मदद की है। वही सांसद सुरेश कश्यप ने लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा इलीगल माइनिंग को लेकर दिए गए बयान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह महत्वपूर्ण महकमे के मंत्री है ऐसे में यदि उन्होंने कोई बात कही होगी तो उसमे सच्चाई जरूर होगी। वहीं शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप ने भी सोलन की शामती में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव सहायता करने की बात कही है।
