मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला का अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर साल बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस साल भी मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और चौगान में मेले को लेकर दुकानें बनाने का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। बता दें कि हर साल जुलाई के महीने में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की शुरुआत होती है और यह मेला 7 दिनों तक चलता हैं।
इस मेले ने संस्कृतिक संध्या सहित खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों के व्यापारी भी इस मेले में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। बता दें कि साल में एक बार मनाए जाने वाले इस मेले को लेकर पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं।
चंबा पुलिस के अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों की पुलिस भी इस बार इस मेले में अपनी सेवाएं देंगे। इसकी जानकारी देते हुए चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया है की चंबा जिला की पुलिस के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस की मांग की गई है और इस मेले के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ-साथ इस मेले को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखा जाएगा। बता दें कि मेले में कोई कोताही ना हो इसको लेकर पुलिस विशेष नजर रखेगी।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की शुरुआत राजाओं के समय से शुरू हुई थी और यहां मक्की की फसल को लेकर मिंजर मनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। मेले की खासियत यह हैं कि यह मेला हिंदू मुस्लिम भाईचारे का पैगाम देता हैं। यहां जब मिंजर चढ़ाई जाती है तो उससे पहले चंबा का मुस्लिम मिर्जा परिवार मखमली धागे की मिंजर को तैयार करता हैं।
वहीं दूसरी और एसपी चंबा अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर पुलिस का भारी बल तैनात रहेगा। चंबा जिला के अलावा हमने पुलिस मुख्यालय से अन्य पुलिस बल की भी तैनाती की मांग की है और जल्दी हमें यह पुलिस बल मिल जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि इस मेले में कोई दिक्कत ना हो सके क्योंकि 7 दिन तक चलने वाले इस मेले में खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या भी होती है जिसको लेकर अधिक पुलिस बल की जरूरत होती हैं।
