By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक: अनिरुद्ध सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक: अनिरुद्ध सिंह
himachalpolitical

केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह निराशाजनक: अनिरुद्ध सिंह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/02/01 at 4:38 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: भारतीय संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 पेश किया। इसको लेकर अब तमाम नेताओं और राजनीतिक दलों की ओर से विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस आम बजट को पूरी तरह से निराशजनक बताया हैं। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का कहना हैं की बजट में कुछ भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया गया हैं।
आज जब निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने संसद पहुंची तो आम आम जनता की उम्मीद भरी नजर भी वित्त मंत्री पर थी। मगर कांग्रेस नेता और प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बजट को लेकर भाजपा पर हमला बोला। अनिरुद्ध सिंह का कहना हैं कि भाजपा की पुरानी आदत हैं वह बजट को बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन बजट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश के लिए प्रस्तावित 64 हाईवे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और बजट में कोई प्रावधान ना करने का आरोप लगाया। अनिरुद्ध सिंह ने इस दौरान कहा की ग्रामीण विकास के लिए 1.6 लाख करोड़ के बजट की घोषणा हुई मगर यह रुपए कैसे खर्च किए जाएंगे ये भी भी स्पष्ट नहीं किया गया।
अनिरुद्ध सिंह ने कृषि के क्षेत्र में पेश किए गए बजट पर भी सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार देने की बात की गई मगर कैसे रोजगार पैदा किया जाएगा इसको लेकर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार रेलवे के लिए बड़े बजट की घोषणा होती हैं मगर हम अभी तक 1 इंच भी रेलवे लाइन नहीं बना पाए हैं। साफ तौर पर अनिरुद्ध सिंह ने बजट को अस्पष्ट और निराशाजनक करार दिया हैं।
TAGGED: Anirudh Singh, budget, disappointing, Government, Shimla
admin February 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीसी ऑफिस के नजदीक तैयार किया जाएगा चार्जिंग स्टेशन
Next Article स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लंबे समय बाद लोगों को मिली सर्जन और ओटीए की सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?