बिलासपुर: सुभाष ठाकुर – आने वाला वक्त इलेक्ट्रिकल व्हीकल का है। इसे लेकर चार्जिंग स्टेशन तैयार करने को लेकर सरकार ने गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है। बिलासपुर जिले में भी उपमंडल अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में साईट सिलेक्ट कर रहे हैं। सदर बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी ने साईट सिलेक्ट कर प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया है।
बिलासपुर सदर उपमंडल अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन तैयार करने के लिए जमीन चिनिहित की जा चुकी हैं और एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। उस ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। फोरलेन पर मंडी भराड़ी ब्रिज के पास भी एक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिसके लिए वह अपनी टीम के साथ विजिट कर चुके हैं। नौणी के पास एनएच किनारे पीडब्लयूडी विभाग की जमीन है जहां चार्जिंग स्टेशन बनेगा। जबकि एचआरटीसी वर्कशॉप के पास और पशुपालन विभाग के कार्यालय के पास भी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप भी चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके मद्देनजर सुनियोजित ढंग से योजना पर काम किया जा रहा है।
