राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश को दिल्ली में इंडियन इंस्टीटयूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) एजुकेशन इम्पेक्ट अवार्ड 2025 से नवाजा जाएगा। सीयू एचपी को बेंचमार्क यूनिवर्सिटी फॉर रिसर्च के लिए सम्मान दिया जा रहा है। दिल्ली में आज एजुकेशन पोस्ट न्यूज (ईपीएन) और फेडरेशनल फॉर वल्र्ड एकैडमिस (एफडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित किए जा रहे 7वें इंडस्ट्री एकैडमिया इंटेग्रेशन कन्क्लेव 2024 में सीयू एचपी को यह सम्मान दिया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी सीयू एचपी की सराहना: प्रो. सत प्रकाश बंसल
सीयू एचपी के वीसी प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि मेरा मानना है कि एक अच्छा माहौल बनाने के लिए एक बेहतर आधारभूत ढांचा होना चाहिए।हालांकि सीयू का अपना भवन अभी तक नहीं बन पाया है,इसके बावजूद सीयू पिछले तीन साल से एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की अखिल भारतीय स्तर पर खेलों का आयोजन कर रहे हैं।यही वजह है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी सीयू एचपी की सराहना की है साथ ही सीयू को फिट इंडिया और खेलो इंडिया का कॉन्सेप्ट बनाने का काम भी अखिल भारतीय स्तर पर दिया गया था, जिसे भी हमने करके दिखाया है। प्रो. बंसल ने कहा कि आधारभूत ढांचे की कमी, कहीं न कहीं खलती है। हमें पूरी उम्मीद है कि देहरा में बन रहे सीयू के कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से कई विभाग देहरा में अपने भवन में चलेंगे।
