राहुल चावला, धर्मशाला(TSN):उज्ज्वला योजना के तहत गैस कीमतों में 200 रुपये की कटौती का केंद्र सरकार का फ़ैसला ऐतिहासिक हैं। इस फ़ैसले के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत प्रदान की हैं। यह बात गुरुवार को हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी विश्व चक्षु ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से महिलाओं का जीवन और आसान होगा ओर महिलाएं आसानी से अपनी रसोई चला सकेंगी। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश सहित देश के 10.35 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन को मंजूरी देना प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक फैसला हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रक्षा बंधन में लिए गए इस फैंसले से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती हैं। उन्होंने कहा यह बचत न सिर्फ घरेलू बचत को बढ़ाएगी बल्कि समग्र अर्थव्यवस्था पर भी कई गुना प्रभाव डालेगी। यह निर्णय इस बात की पुष्टि करता है कि सहानुभूति और सशक्तिकरण प्रधानमंत्री मोदी के शासन की दो परिभाषित विशेषताएं हैं।
उन्होंने घरेलू उपभोग वाली रसोई गैस की कीमतों में की गई कटौती के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया और इसे रक्षा बंधन के अवसर पर उनकी ओर से महिलाओं को दिया गया उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ी महंगाई से जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का अबतक का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा हैं। समय-समय पर जनता को राहत प्रदान की गई हैं। केंद्र की योजनाओं व फैंसलों से आम आदमी की जीवन मजबूत हुआ है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि कि पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जगत में देश के मान को बढ़ाया हैं। पिछले चार साल में देश की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ी हैं। मोदी सरकार की नीतियों व सोच पर जनता को भरोसा हैं। हर व्यक्ति इस सच्चाई को स्वीकार करता है कि हमारे प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय जगत में ऊंचाई पर पहुंचाया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैंसले से जनता में मोदी सरकार के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा हैं।
