संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चकवाडी की रहने वाली मीना कुमारी उर्फ़ बंटी ने हॉकी मे गोल्ड मेडल जीत हिमाचल का नाम किया रोशन किया हैं। मीना उर्फ़ बंटी उम्र 48 वर्ष ने जानकारी देते हुए कहा की उन्हें हॉकी खेलने का शौक हैं। ज़ब वह छठी में पढ़ती थी तब से उन्हें हॉकी खेलने का जनून चढ़ा था। उस समय वे धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ती थी।
अपना पहला नेशनल मैच उन्होंने 1987 में आगरा में खेला फिर 1990 में बिहार मे नेशनल हॉकी का मैच खेला यहां उनकी टीम ने जूनियर और सब जूनियर टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। मीना उर्फ़ बंटी 1987 से अभी तक टीम की कैप्टन हैं। अभी हाल मे मीना उर्फ़ बंटी की टीम ने यूपी मे हुए मास्टर गेम अंडर 40 मे गोल्ड मेडल जीत हिमाचल का नाम रोशन किया है। इस मैच मे उन्होंने केरल की टीम को 6-0 से मात दी हैं।
मीना उर्फ़ बंटी ने हिमाचल प्रदेश की सरकार से आग्रह किया हैं की हमारी टीम की सारी लड़कियां मेहनत कर मेडल जीतकर अपने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। बड़े अफ़सोस से कहना पड़ रहा हैं की सरकार की ओर से अभी तक हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाली लड़कियों की कोई भी मदद नहीं की गई हैं। टीम की लड़कियां सब अपने अपने खर्चे पर खेलने जाती हैं। हमारी टीम अपनी मेहनत व लग्न से खेल में मेडल जीत हिमाचल का नाम रोशन कियाहैं। मीना उर्फ़ बंटी ने सरकार से आग्रह किया हैं की हॉकी की टीम जो हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं उनके बारे मे सोचा जाए ताकि वे हिमाचल प्रदेश की तरफ से खेल सकें।
