राकेश,ऊना: जिला ऊना के बिलकुआली के पास गहरी उतराई में एक ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक पर से अपना संतुलन खो दिया जिसकी वजह से तीन वाहन भी इस ट्रक की चपेट में आ गए जिससे इन वाहनों को भी क्षति पहुंची हैं। ग़नीमत यह रही की इस हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं ओर ना ही इन वाहनों में सबार लोगों को किसी तरह की कोई चोट आई हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं,हालांकि ट्रक चालक के शराब के नशे में होने का भी अंदेशा भी जताया जा रहा है जिसके चलते पुलिस उसका मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल बंगाणा ले गई थी।
बता दें कि शुक्रवार शाम को थानाकलां की तरफ से आ रहा ट्रक ऊना भोटा सड़क पर बिलकुआली के नजदीक गहरी उतराई में बेकाबू हो गया। पहले ट्रक ने उतराई में हमीरपुर की तरफ से ऊना जा रही प्राइवेट बस को साइड से टक्कर मारी, जिसमें बस यात्री बाल बाल बच गए। फिर कुछ दूरी पर एक जीप के साइड से टकराते हुए आगे जा रहे ट्रक से टकराकर वह ट्रक रुक गया।
सूचना मिलने पर बंगाणा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी हैं।
