मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला में अब अगर कोई अवैध शिकार करते हुए पाया गया तो उसकी खैर नहीं। इन अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए चंबा वन विभाग ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। बता दे कि वन मंडल चंबा के तहत आने वाले परिक्षेत्र मसरूंड और वन विभाग के अलग अलग क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अवैध शिकारी वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए उतारू होते है और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से अपना मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
इस प्लान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में ब्लॉक अधिकारी की अगुवाई में फॉरेस्ट गार्ड और अन्य स्टाफ को मिलाकर कुछ टीमें गठित करने का निर्णय लिया गया है। यह टीमें सर्दियों के मौसम में इन अवैध शिकारियों पर नज़र रखेंगी । अगर कोई अवैध शिकार करता हुआ पाया गया तो किसी भी सूरत में उसे वन विभाग की ओर से नहीं बख्शा जाएगा ओर वन्य प्राणी के अलग-अलग अधिनियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई भी उसके खिलाफ़ की जाएगी।
बता दें की पहाड़ी क्षेत्रों से जंगली पशु पक्षी मैदानी इलाकों का रुख करते है जिसके चलते अवैध शिकारी इसी तलाश में रहते है । कई बार तो उनके हौसले इतने बुलंद होते है की वो सड़क के किनारे भी पहुंच जाते है और वहां भी जंगली जानवरों का शिकार करने में कामयाब होते है,लेकिन अब वन विभाग ने मास्टर प्लान के तहत ऐसे शिकारियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर किसी ने वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तो उनकी खैर नहीं है। पिछले साल भी कई शिकारियों पर वन विभाग ने शिंकजा कसा था जिसके बाद अवैध शिकारियों में वन विभाग का खौफ देखने को मिल रहा था ।
चंबा वन मंडल के डीएफओ अमित शर्मा ने कहा की सर्दियों के मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों में जंगली पशु पक्षी मैदानी इलाकों का रुख करते है। ऐसे में अवैध शिकारी उनकी तलाश में रहते है अवैध शिकारियों पर वन विभाग ने शिंकजा कसने के लिए ब्लॉक अधिकारी की अगुवाई में टीमों का गठन किया है जो अवैध शिकारियों पर कार्रवाई करेंगे और वन्य प्राणी अधिनियमों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई जाएगी ताकि वन्य प्राणियों को नुकसान ना हो। उन्होंने बताया कि वन विभाग समय समय पर ऐसे अवैध शिकारियों पर कार्रवाई करता रहा है ।
